फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: निर्माणाधीन भवन के कमरे का ताला तोड़कर बिजली का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली में निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज परिसर में बंद कमरे से तार समेत काफी सामान चोरी हो गया। कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की देखरेख में हो रहा है।
विज्ञापन

हरदोई निवासी निर्भय मिश्रा के पास निर्माण का ठेका है। निर्भय मिश्रा के मुनीम माधौगंज थाना क्षेत्र के सेहराना निवासी सरोज कुमार वर्मा ने पुलिस में शिकायत की। बताया कि निर्माणाधीन भवन के एक कमरे में कुछ सामान बंद कर रखा गया था। रविवार रात यह सामान चोरी हो गया। बताया कि चोर 2.5 एमएम तार के पांच बंडल, 1.5 एमएम तार के चार बंडल, एक पेटी ट्यूबलाइट, 104 सॉकेट, 200 स्विच चोरी कर लिए। इसी कमरे में अतरौली निवासी मिस्त्री संतोष सिंह की हैमर मशीन, कटिंग मशीन आदि सामान भी रखा था। यह सामान भी चोरों ने चोरी कर लिया। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें