फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मतदान के बहिष्कार का एलान व प्रदर्शन पर 28 के विरुद्ध एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। सेमरिया गांव के ग्रामीणों को चुनाव के बहिष्कार और रोड नहीं तो, वोट नहीं का प्रदर्शन भारी पड़ गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सवायजपुर एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीणों की समस्या का समाधान करा दिया। राजस्व निरीक्षक की ओर से प्रदर्शन करने वाले 28 लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
सेमरिया गांव में दो दिन पहले ने लोकसभा चुनाव में मतदान के बहिष्कार का एलान किया था। रोड नहीं तो, वोट नहीं के पोस्टर के साथ नारेबाजी की थी। सवायजपुर एसडीएम डाॅ. अरुणिमा श्रीवास्तव के नेतृत्व में नायब तहसीलदार राजेश कुमार, हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक और फोर्स ने मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने सड़क के गड्ढों को जेसीबी से मिटटी डलवा कर बराबर करवा दिया। राजस्व निरीक्षक संजय तिवारी की ओर से थाने में 28 लोगों को नामजद और कई अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया मुकदमा दर्ज हो गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें