फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बेटे की छठी के अगले दिन खंती में गिरकर बाइक सवार पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। बेटे की छठी में आए मेहमानों को देने के लिए उपहार खरीदने जा रहा युवक बाइक समेत पानी भरी खंती में जा गिरा। खंती में बाइक के नीचे दब जाने से उनकी मौत हो गई। जीवित होने की उम्मीद में परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन यहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के अलावलपुरवा निवासी प्रतिपाल (35) खेती करते थे। उनके बेटे का छठी संस्कार बुधवार को था। इसमें शामिल होने के लिए रिश्तेदार आए थे। बृहस्पतिवार शाम रिश्तेदारों को वापस जाना था। रिश्तेदारों के लिए उपहार लेने प्रतिपाल बाइक से उतरा गए थे। उतरा-अलावलपुरवा मार्ग पर गाड़ीपुरवा माेड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरी खंती में जा गिरी।
प्रतिपाल नीचे दब गए और बाइक उन पर गिर गई। राहगीरों की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बाइक हटाकर उन्हें लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज गए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी आरती और चार बच्चे हैं। थानााध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है। बाइक अनियंत्रित होकर खंती में गिरने के कारण युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें