फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइकों की भिड़ंत में पिता की मौत, पुत्र की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्राइवेट अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को खाना देने जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां पिता को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पुत्र को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के तत्योरा निवासी पवन कुमार (35) खेती करते थे। पवन कुमार का करीबी रिश्तेदार बावन रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। सोमवार रात पवन, पुत्र सौरभ (11) के साथ अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को खाना देने के लिए बाइक से जा रहे थे। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर जोगीपुर गांव के पास स्थित एक मैरिज लॉन के सामने दूसरी ओर से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। पवन और सौरभ सड़क पर गिर गए। राहगीराें की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल ले गए।
जिला अस्पताल में पवन को मृत घोषित कर दिया गया। सौरभ का प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। पवन के परिवार में पत्नी रिंकी, तीन पुत्र सौरभ, गौरव और नितिन हैं। पवन के भाई सुनील ने बताया कि दूसरी बाइक पर सवार लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि घटना संज्ञान में है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें