फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण हादसा: अनियंत्रित ट्रैक्टर खंती में पलटा, पिता-पुत्र की मौत, दो घायल

Wed, 16 Jun 2021 07:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

हरदोई जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि दामाद व एक पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
खंती में पलटे ट्रैक्टर को निकालती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के गांव बम्हनौआ पेंग के पास बुधवार को दोपहर अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क के किनारे खंती में पलट गया, जिसमें ट्रैक्टर सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा पुत्र और दामाद घायल हो गए। 
विज्ञापन


सीतापुर जिले के मछरेहटा थाना क्षेत्र के गांव बरगदिया निवासी राजाराम (55) खेती बाड़ी करते थे। उनकी पुत्री राधिका का विवाह अतरौली थाना क्षेत्र के गांव बम्हनौआ पेंग निवासी प्रमोद (32) के  साथ हुआ है। प्रमोद को अपने खेतों की सिंचाई के लिए पंपिंग सेट की जरूरत थी।

पंपिंग सेट लेने के लिए प्रमोद सोमवार को अपनी ससुराल गांव बरगदिया गया था। बुधवार की दोपहर राजाराम ने अपने ट्रैक्टर के पीछे पंपिंग सेट बांध लिया। राजाराम अपने दामाद प्रमोद व पुत्र धर्मेंद्र (35) और योगेंद्र (13) के साथ ट्रैक्टर से बम्हौआ पेंग जा रहा था।
विज्ञापन


गांव के नजदीक पहुंचने पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार चारों लोग नीचे दब गए। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान राम सिंह ने जेसीबी मंगवाकर ट्रैक्टर को खंती से निकलवाया। इसके बाद नीचे दबे चारों लोगों को भी ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला, लेकिन तब तक राजाराम और उसके पुत्र योगेंद्र की मौत हो चुकी थी। धर्मेंद्र और प्रमोद गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन भेजा गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें