कबड्डी मैच में प्रतिभाग करतीं खिलाड़ी।
- फोटो : नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते अधिवक्ता।
हरदोई। सेंट जेवियर्स स्कूल में रविवार को हुए सीबीएसई क्लस्टर-4 कबड्डी टूर्नामेंट में बालक और बालिका वर्ग की टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल, बिंदकी (फतेहपुर) ने शानदार जीत दर्ज कर नेशनल चैंपियनशिप में जगह बना ली।
सुबह की पारी में अंडर-14 बालिका वर्ग में सेंट जेवियर्स, हरदोई ने एम्स इंटरनेशनल, बहराइच को हराया। अंडर-17 में भी सेंट जेवियर्स की टीम ने एम्स इंटरनेशनल को हराकर विजयी रहीं। अंडर-19 बालिका वर्ग में चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल, फतेहपुर ने एम्स इंटरनेशनल, बहराइच को मात दी।
बालक वर्ग में अंडर-14 में भगवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी, बांदा ने एसकेडी एकेडमी, लखनऊ को और एम्स इंटरनेशनल, गोंडा ने बहराइच को हराया।
अंडर-17 में लखनऊ पब्लिक कॉलेज ने तिरुपति मांटेसरी को और चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल, बिंदकी ने एम्स बहराइच को हराया। अंडर-19 में सेंट जेवियर्स, हरदोई ने एम्स इंटरनेशनल को हराया।
फाइनल में चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल, बिंदकी ने लखनऊ पब्लिक कॉलेज को हराकर नेशनल में प्रवेश पाया। शाम की पारी में भी पांच मैच खेले गए। खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता के दौरान सीबीएसई ऑब्जर्वर संदीप कुमार सिंह, चेयरमैन नारायण चटर्जी, मैनेजर राकेश पाल और प्रधानाचार्या मौसमी मौजूद रहीं।