सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन
अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है।
आज सीएसएन पीजी कालेज के सफलता पूर्वक 50 वर्ष पूरे होने पर वह कालेज
प्रशासन को बधाई देते है।
उन्होंने प्राचार्य की मांग पर कालेज में
आडीटोरियम बनवाने को विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। सीएसएन
पीजी कालेज के स्वर्ण जयंती समारोह के दूसरे सत्र में हुए सांस्कृतिक
कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यमंत्री ने कहा कि इस
कालेज से पढ़कर निकले विद्यार्थी आज प्रदेश व देश मेें जिले का नाम रोशन कर
रहे है।
कहा कि कालेज में प्रवक्ताओं के रिक्त पदों के लिए शासन स्तर पर
जो भी संभव होगा वह मदद करेंगे। कहा कि कालेज में गुणवत्ता परक शिक्षा देना
यहां के टीचरों का भी नैतिक कर्तव्य है। इस मौके पर कालेज के
छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति, लोकगीत आदि पेश
किए।