फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मंडी के साथ मिरगांवा में किसान बेच सकेंगे मोटा अनाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। धान की उपज के साथ इस बार मोटे अनाज की भी समर्थन मूल्य पर खरीद की जाएगी। इसके लिए जिले में आठ क्रय केंद्र खोले गए हैं, जिसमें सात मंडी और एक मिरगांवा में बनाया गया है। किसान इन केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर उपज बेच सकेंगें। मंगलवार से केंद्राें पर खरीद शुरू की जाएगी।
शासन की ओर से मोटे अनाज की खरीद के भी निर्देश दिए गए हैं। शासन के निर्देश पर जिले में आठ क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें सात मंडी में और एक मिरगांवा गांव में बनाया गया है। इन केंद्रों पर मक्का, ज्वार और बाजरा की खरीद की जाएगी। इसके लिए सभी का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इनमें मक्का 2090 रुपये प्रति क्विंटल, बाजरा 2500 रुपये प्रति कुंतल, ज्वार हाईब्रिड 3180 रुपये प्रति क्विंटल और ज्वार मालदांडी 3225 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। उपज बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

प्रत्येक क्रय केंद्र पर दो इलेक्ट्रानिक कांटा,एक नमी मापक यंत्र, बिनोईंग फैन और डबल जाली छलना रखा जाएगा। डिप्टी आरएमओ निहारिका ने बताया कि मंगलवार से खरीद शुरू होगी। मोटे अनाज के लिए अभी लक्ष्य निर्धारित नहीं हुआ है। क्रय केंद्र प्रभारियों को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें