हरदोई। किसान संगठनों ने विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मांगों के संबंध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
अन्नदाता किसान यूनियन अराजनीतिक की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि सरकार एमएसपी गांरटी कानून जल्द बनाए। किसान व मजदूर का पूर्ण कर्ज माफ किया जाए, मनरेगा योजना को कृषि के साथ जोड़ा जाए, 200 दिन का रोजगार देने आदि की मांग की।। अवधेश दीक्षित, व्यास मौर्य, प्रमोद कुमार सिंह, बहादुर, जगदीश तिवारी सहित कई किसान मौजूद रहे।
भारतीय किसान यूनियन भानु के बैनर तले मांगों को लेकर किसानों का कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन जारी रहा। जिलाध्यक्ष समर सिंह ने मांगों के संबंध में बताया कि ब्लॉक टड़ियावां के कंडौहुना में मंदिर के पास से शराब की दुकान हटाई जाए। किसान आयोग का गठन किया जाए। अनिल मिश्र, अनीता, नन्हें सहित कई किसान मौजूद रहे। (संवाद)