फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: किसानों में रोष, निराश्रित मवेशियों को घेर कर पिपरी नारायनपुर के झाबर में पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 38: पिपरी नरायनपुर में खड़े किसान। संवाद
विज्ञापन

फोटो 39: पिपरी नरायनपुर के झाबर में मौजूद निराश्रित मवेशी। संवाद
किसानों में रोष, निराश्रित मवेशियों को घेर कर पिपरी नारायनपुर के झाबर में पहुंचाया
- फसलों को बचाने के लिए किसानों ने मवेशियों के संरक्षण की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
भरावन। फसलों को नुकसान पहुंचा रहे निराश्रित मवेशियों से पिपरी नारायनपुर के किसानों का गुस्सा फूट गया। किसानों ने एकजुट होकर शुक्रवार को निराश्रित मवेशियों को घेर कर पिपरी नारायनपुर के झाबर में पहुंचाया। किसानों ने मवेशियों को संरक्षित किए जाने की मांग की है। किसानों का आरोप है कि अधिकारियों के आदेश के बाद भी जिम्मेदार निराश्रित मवेशी को संरक्षित नहीं करा रहे हैं। जिससे फसलों को रात में भी मवेशियों से बचाना पड़ता है।
भरावन क्षेत्र में निराश्रित मवेशियों को लेकर भाकियू मजदूर यूनियन (सर्वसमाज) के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि चार दिन पूर्व पशुधन प्रसार अधिकारी ढिकुन्नी विनोद वर्मा को ज्ञापन दिया गया था। इसमें अधिकारियों ने निराश्रित मवेशियों को पकड़ने की बात कही थी। अभी तक मवेशियों को पकड़ा नहीं गया है। क्षेत्र के किसानों के साथ झाबर में निराश्रित मवेशियों को घेर कर लाया गया है। मवेशियों की समस्या पर कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। एडीओ पंचायत गुरु प्रसाद पांडेय, एपीओ मनरेगा दीपक गुप्ता, सचिव भटपुर अमर सिंह, सचिव सैयापुर सुनील, सचिव पिपरी नारायनपुर प्रिया सरोज ट्रैक्टर-ट्राली लेकर मौके पर आए। बड़ी संख्या में निराश्रित मवेशी देखकर लौट गए। भटपुर, हाजीपुर, पिपरी नारायनपुर, कटका से निराश्रित मवेशियों को दो दिन के अंदर आश्रयस्थल भेजने के डीएम ने निर्देश दिए थे। बता दें कि क्षेत्र का किसान लाठीडंडा लेकर दिन-रात फसल की रखवाली कर रहा है। जरा सी चूक में निराश्रित मवेशी खेतों में पहुंचकर फसल को नष्ट कर रहे हैं। इस मौके पर ब्लाॅक अध्यक्ष शिवलाल मौर्य भी मौजूद रहे। बीडीओ राजीव गुप्ता ने बताया कि मवेशी खूंखार हैं, पकड़ने के लिए वन विभाग को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सर्दी से बीमार हुआ किसान
गांव देवरी मजरा भटपुर निवासी शिवलाल रावत गांव से एक किलोमीटर दूर खेत की रखवाली कर रहे थे। रात साढ़े 11 बजे सर्दी लगने से बेहोश होकर गिर पड़े। पड़ोसी किसान शिवलाल मौर्य और रामप्रसाद रावत सीएचसी भरावन लाए। उपचार के बाद सुबह किसान अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें