फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र में बिलग्राम मार्ग पर मुरौली मोड़ के पास किसी तेज रफ्तार वाहन ने शनिवार शाम पैदल जा रहे किसान को टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सखेड़ा निवासी संजीत (25) खेती करते थे। शनिवार शाम पैदल ही सांडी बाजार जा रहे थे। पिता आजाद ने बताया कि सांडी - बिलग्राम मार्ग पर मुरौली मोड़ के पास पीछे से आए किसी तेज रफ्तार वाहन ने संजीव को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संजीत उछलकर सड़क किनारे झाड़ी में जा गिरा। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे झाड़ी से उठाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। संजीत अविवाहित था। प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें