फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का बेटा लवकुश बनेगा वैज्ञानिक

विज्ञापन
सहायक वैज्ञानिक के पद पर चयनित कुरसठ के निवासी लवकुश वर्मा को मिठाई खिलाते उनके मित्र सुधीर। संव? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
माधौगंज (हरदोई)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अधीनस्थ अवर सेवा परीक्षा 2016 लोअर टू का परिणाम जारी हो गया है। इसमें कुरसठ निवासी किसान के पुत्र लवकुश वर्मा ने सफलता पाई है। उनका चयन सहायक वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। उनकी सफलता से जिले के लोग गौरवान्वित हैं। गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कुरसठ के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी रामलखन वर्मा किसान हैं। पत्नी रामवती गृहिणी हैं। उनके दो बेटों में बड़ा लवकुश, छोटा गोपाल और दो बेटियां पूजा व अंबर ज्योति हैं। लवकुश ने बताया कि उनका चयन सहायक वैज्ञानिक भौतिक, फोरेंसिक साइंस प्रयोगशाला के पद पर हुआ है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा नगर स्थित ज्योति बाल विद्या मंदिर से प्राप्त की।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा पीबीआर इंटर कॉलेज तेरवा गौसगंज से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। इसके बाद बीएससी लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज से और आंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ से भौतिक विज्ञान से एमएससी उत्तीर्ण किया। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। वह 2016 में प्रदेश में प्रथम स्थान पाने वाले कुरसठ निवासी समीक्षा अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह को आदर्श मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें