फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किसान का गेहूं के खेत में पड़ा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बावन(हरदोई)। लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मेंहदियारपुर से लापता वृद्ध किसान का शव शनिवार की सुबह गेहूं के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

ग्राम मेंहदियापुर निवासी शिवमंगल (62) खेती करता था। शुक्रवार की देर शाम वह शौच के लिए खेतों की ओर गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन रातभर गांव में खोजबीन करते रहे, लेकिन सुराग नहीं लगा। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने गेहूं के खेत में शिवमंगल का शव पड़ा देखा।
ग्रामीणों से जानकारी पर मृतक का पुत्र भानू प्रताप अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक में दिल का दौरा पड़ने से शिवमंगल की मौत होने की पुष्टि हुई है। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सोनकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें