फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाइन पर रोक से नाराज किसानों ने लगाया जाम

विज्ञापन
हरदोई में जगदीशपुर चौराहा पर जाम लगाए किसान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बावन (हरदोई)। फसल कटाई में कंबाइन का प्रयोग रोकने और पराली जलाए जाने पर जुर्माना किए जाने से नाराज किसानों ने मंगलवार को हरदोई-सवायजपुर मार्ग स्थित जगदीशपुर चौराहे पर प्रदर्शन किया। आधे घंटे तक किसान रोड पर जमकर नारेबाजी करते रहे। लोनार कोतवाल ने उन्हें समस्या का हल निकाले जाने का आश्वासन दिया, इसके बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

गांव जटौली निवासी पूर्व प्रधान हरपाल सिंह, गंगौली निवासी गुलवंत सिंह, जसपाल सिंह, कुलवंत सिंह, छिंदर सिंह, सुहेड़ी निवासी गुरुलाल सिंह, ध्रुव सिंह सकरा व पप्पू सिंह समेत दर्जनों किसानों ने मंगलवार को जगदीशपुर चौराहे पर प्रदर्शन किया। नाराज किसानों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। कहा कि धान की फसल तैयार खड़ी है। कटाई के लिए श्रमिकों का मिलना मुश्किल हो जाता है। कंबाइन से कम समय में आसानी से धान की कटाई हो जाती है। लेकिन अचानक हुई सख्ती ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। समय पर खेत खाली करने पर किसानों को अगली फसल की बुवाई शुरू करनी है, कंबाइन पर रोक से धान की कटाई समेत गेहूं की बुवाई भी पिछड़ती नजर आ रही है। किसानों द्वारा जाम लगाए जाने की सूचना मिलने के बाद कोतवाल राजेश कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
कोतवाल ने किसानों को बताया कि प्रदूषण की बढ़ती समस्या से सभी परेशान हैं। पराली जलाने से और प्रदूषण होगा, इसलिए इसके जलाने पर रोक है। कंबाइन मशीन से नीचे से धान की कटाई की जाए। सभी किसान प्रदूषण को खत्म करने की कवायद में सहयोग करें। इसकी मंशा किसी का उत्पीड़न नहीं है। इसके बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें