फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को कार ने 200 मीटर तक घसीटा, मौत

विज्ञापन
प्रियांशु का फाइल फोटो - फोटो : ATHROLI
विज्ञापन
सोमवार की सुबह करीब साढ़े बजे गांव जरगवां में कक्षा एक में पढ़ने वाला मासूम छात्र तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। करीब 200 मीटर तक वह कार में घिसटता चला गया। परिवार वाले उसे आननफानन में अतरौली सीएचसी लेकर भागे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से गुस्साई भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। उधर स्कूल बंद होने की सूचना परिवार को न देने पर प्रशासन ने स्कूल प्रबंधक से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

गांव जरगवां के मजरा नगला गरबी निवासी देव कुमार का छह साल का बेटा प्रियांशु विद्या ज्योति स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। प्रदूषण को देखते हुए बुलंदशहर जिला प्रशासन की ओर से दो दिन का अवकाश घोषित होने के कारण सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे प्रियांशु स्कूल बंद होने पर घर लौटने लगा था। इसी बीच कार की चपेट में आ गया। कार 200 मीटर तक उसे घसीटते हुए ले गई। बुरी तरह घायल छात्र को परिवार वाले आननफानन अतरौली सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से गुस्साई महिलाओं ने सड़क पर जाम लगा दिया।
जानकारी पर एसडीएम संजय सिंह, सीओ विक्रम सिंह, नरौरा थाना प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा, डिबाई कोतवाल अखिलेश गौड़ पहुंच गए। पुलिस ने कार चालक सतेंद्र पुत्र कालीचरण निवासी बेगम सराय सिकंदराराऊ हाथरस को हिरासत में ले लिया है। एसडीएम ने कहा कि हादसे के लिए स्कूल प्रबंधन की भी लापरवाही है। अवकाश की सूचना बच्चे के परिवार को दी जाती तो वह स्कूल नहीं आता। स्कूल प्रबंधक से भी जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें