फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदन न जमा होने पर किसानों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
बिलग्राम में एसडीएम न्यायालय में सामने प्रदर्शन करते किसान। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बिलग्राम (हरदोई)। तहसील में मंगलवार को किसान सम्मान निधि के आवेदन जमा करने वाले काउंटर पर खासी भीड़ रही। भीड़ बढ़ने पर कर्मियों ने फार्म जमा करना बंद कर दिया तो नाराज किसानों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार नितिन राजपूत ने किसानों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

तहसील में इस समय किसान सम्मान निधि के फार्म जमा किए जा रहे हैं। मंगलवार को कृषि विभाग की ओर से तहसील में आवेदन जमा करने का दिन निर्धारित है। जिसके कारण सुबह से ही किसानों की भीड़ जुट गई। दोपहर होते-होते लंबी लाइन लग गई। धक्का-मुक्की होने लगी और माहौल गर्माने लगा। ये देखकर कर्मियों ने पटल पर आवेदन जमा करने बंद कर दिए। इससे नाराज किसानों ने तहसील में हंगामा शुरू कर दिया। किसान फूलचंद निवासी पिंडारी, निभापुर के रामदुलारे, बढनापुर के रामअवतार, आदमपुर के राम सिंह व बाबूराम अवस्थी ने बताया कि वह लोग काफी समय से लाइन में खड़े थे। कर्मचारी ने निर्धारित समय से पहले ही आवेदन जमा करने बंद कर दिए। सूचना मिलने के बाद नायब तहसीलदार नितिन राजपूत मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि सभी के आवेदन व्यवस्थित तरीके से जमा कराए जाएंगे। इसके बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें