फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: महिला टेलर ने सिलाई सीखने वाली युवती को बेचा, पिता बोले पैसों के लिए मेरी बेटी का सौदा किया

Tue, 27 Aug 2019 11:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई में सिलाई सीखने की इच्छुक युवती को महिला टेलर ने किसी के हाथ बेच दिया। पूछताछ पर युवती के पिता को पहले बरगलाया फिर खामोश रहने के एवज में रकम देने की कोशिश की। पिता के कड़ा पड़ने पर आरोपी महिला फरार हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मानव तस्करी और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज करते हुए फरार महिला टेलर की तलाश शुरू कर दी है। बीस वर्षीय युवती को बेचने के आरोप में घिरी है ग्राम सुजनियापुर के निकट टेलरिंग की दुकान चलाने वाली मनप्रीत कौर पत्नी गुरुसेवक।

मनप्रीत की दुकान पर सिलाई सीखने आने वाली क्षेत्र की युवती 25 अगस्त की सुबह घर से निकली लेकिन रोज की तरह तय समय पर घर नहीं पहुंची। पिता के मुताबिक बेटी के बारे में मनप्रीत कौर से पूछताछ की तो पहले गोलमोल जवाब दिया।
विज्ञापन


दबाव बनाने पर बेटी को बेच देने की बात स्वीकार की। मामला दबाने के लिए धन का लालच दिया। युवती के पिता ने पुलिस को बुलाने की बात कही तो आरोपी महिला टेलर भाग गई।

युवती के पिता ने एसपी आलोक प्रियदर्शी से मिलकर पूरी घटना बताई। एसपी के निर्देश पर शाहाबाद कोतवाल ने मनप्रीत के विरुद्ध मानव तस्करी और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें