फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
फोटो-28-विजय बहादुर। फाइल फोटो - फोटो : थाना पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग के लिए पहुंची स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। स्रोत संवाद
विज्ञापन
बेनीगंज। कोथावां बाजार से सब्जी बेचकर घर जा रहे बाइक सवार को रविवार रात अतरौली मार्ग पर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घटना में मौके पर ही सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। घटना का पता चलते ही परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के काकूपुर निवासी विजय बहादुर (50) सब्जी की खेती करते थे। रविवार शाम वह कोथावां में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने गए थे। सब्जी बेचकर देर रात वापस गांव जा रहे थे। अतरौली कोथावां मार्ग पर ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में विजय बहादुर की मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। परिवार में पत्नी अनीता, दो पुत्र और एक पुत्री है। बेनीगंज कोतवाल कौशलेश सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें