फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हाईटेंशन लाइन से ट्रॉली छूने के कारण करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
फोटो-16-रीतेश। फाइल फोटो
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर नरकतरा में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना रविवार शाम हुई। युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली से घूरा पलट रहा था। इस दौरान ऊपर से लटक रहे हाईटेंशन लाइन से ट्रॉली छू गई। इस कारण करंट लगने के साथ ही चिंगारी भी निकल पड़ी।
विज्ञापन

सिकंदरपुर नरकतरा निवासी रीतेश (28) खेती करता था। भाई धीरेंद्र के मुताबिक, रविवार शाम वह अपने भाई रीतेश के साथ ट्रैक्टर में हाइड्रोलिक ट्रॉली लगाकर खेत में घूरा पलट रहा था। धीरेंद्र ट्रैक्टर से उतरकर खड़ा हो गया था। इस बीच ट्रॉली का पिछला हिस्सा ऊपर उठ गया। यह हिस्सा ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन में छू गया। इस कारण ट्रैक्टर में करंट दौड़ गया और चिंगारी निकलने लगी। करंट लगने से झुलसा रीतेश ट्रैक्टर से नीचे आ गिरा। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद लाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी और एक साल का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें