फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में किसान की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

ममेरे भाई के तिलक में शामिल होने जा रहे किसान को गुरुवार रात हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मारी दी। हादसे में किसान की मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई थी।

विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र भटयौली माफी निवासी आशुतोष (25) पुत्र कमलेश किसान था। गुरुवार को उसके ममेरे भाई मुकेश पुत्र रामदास निवासी भील नेवादा थाना सुरसा का तिलक था। आशुतोष बाइक से तिलक समारोह में शामिल होने गुरुवार रात भील नेवादा जा रहा था। हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर सुरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत मलिहामऊ गोदाम के निकट ट्रैक्टर-ट्राली ने आशुतोष को टक्कर मार दी। आशुतोष सिर के बल सड़क पर जा गिरा। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। सुरसा के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया गया है। पिता कमलेश ने बताया कि आशुतोष के परिवार में पत्नी पूनम, पांच वर्षीय पुत्र मोनू और डेढ़ वर्षीय पुत्र रानू है। आशुतोष की मां की मौत कई वर्ष पूर्व हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें