फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटावेटर में फंसकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-34- कमलेश की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन

सांडी। खेत की जुताई कर रहे किसान की रोटावेटर में फंसकर मौत हो गई। घास निकालने के दौरान शॉल फंसने से हादसा हुआ है।
थाना क्षेत्र के ग्राम बघराई निवासी किसान कमलेश (40) का गांव में प्राइवेट स्कूल भी है। शनिवार सुबह वह आदमपुर गांव के पास स्थित खेत की जुताई कर रहा था। जुताई के दौरान रोटावेटर में घास फंसने पर वह ट्रैक्टर खड़ाकर लकड़ी के सहारे घास निकालने लगा।
विज्ञापन

इस बीच उसकी शॉल रोटावेटर के चक्के में जा फंसी। कमलेश रोटावेटर में खिंचता चला गया और कटने से उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों से घटना की जानकारी मिलने पर बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि कमलेश के एक बेटा व बेटी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें