फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का खेत में मिला शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। छुट्टा मवेशियों से फसल बचाने जाने की बात कहकर घर से निकले किसान का शव गुरुवार रात अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम तिवारीपुरवा में एक खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने तीन लोगों पर किसान की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शराब के नशे में गिरकर मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम कटरी-छोछपुर के मजरा तिवारीपुरवा निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू (32) पुत्र श्रीकृष्ण किसान था। परिजनों के मुताबिक जितेंद्र गुरुवार रात घर से फसल की रक्षा के लिए खेत गया था।
देर रात तक जब जीतू घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया। आधी रात उसका शव गांव में ही गेहूं के खेत में पड़ा मिला। शरीर पर चोटों के भी निशान और हाथ गमछे से बंधे थे। अरवल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जितेंद्र के परिजनों ने पड़ोसी गांव के तीन लोगों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं अरवल के थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने बताया कि जीतू शराब का लती था और नशे में ही गिरने के कारण उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

छुट्टा मवेशियों को हांकने का विवाद तो नहीं वजह!
हरपालपुर। खेत गए किसान का शव मिलने के मामले में छुट्टा मवेशियों को हांकने का विवाद भी एक वजह हो सकता है। तिवारीपुरवा निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू की मौत के मामले में पुलिस भले ही सिरे से हत्या की बात नकार रही हो, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि छुट्टा मवेशियों को खेत से हांकने को लेकर अक्सर ही ग्रामीणों में विवाद हो जाता है। तीन दिन पहले भी जीतू के खेत में कुछ छुट्टा मवेशी घुस गए थे और जब इन्हें हांका गया तो ये पड़ोसी गांव निवासी दो लोगों के खेतों में घुस गए। इसको लेकर भी विवाद हुआ था।
गांव के आसपास नहीं कोई गोशाला
अरवल थाना क्षेत्र का गांव कटरी छोछपुर सांडी विकास खंड में आता है। गांव के आसपास गोशाला नहीं है। सबसे करीब स्थित गोशाला की दूरी भी 12 किलोमीटर है। ऐसे में छुट्टा मवेशी कटरी छोछपुर और आसपास के कई गांवों के किसानों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें