फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घर में घुसे चोर को किसान ने पकड़ा

Fri, 29 Mar 2024 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। चोरी के इरादे से किसान के घर में दरवाजे का कुंडा खोलकर घुसे युवक को गृहस्वामी ने पकड़ लिया। आरोपी को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन

कस्बा बिलग्राम के मोहल्ला मलकंठ निवासी जहीन खां खेतीबाड़ी करते हैं। बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे से तरावीह पढ़कर घर आए और बाहर के दरवाजे पर कुंडी लगाकर लेट गए। रात करीब एक बजे उनकी नौ वर्षीय पुत्री फरहीन जोर से चिल्लाई और बताया कि घर में कोई है। उसके बाल लंबे हैं। घरवाले पूरे घर में छानबीन करने लगे। परिवार के लोगों के जाग जाने पर आरोपी बेड के नीचे छिप गया।
बताया कि खोजबीन में बेड के नीचे एक गमछा दिया। इसे हटाकर देखा तो इसके नीचे एक युवक छुपा था। इसे बाहर निकाला गया। चोरी के इरादे से घुसे युवक को किसान ने पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल नारायण कुमार कुशवाहा ने बताया कि आरोपी युवक ने अपना नाम व पता कस्बा के मोहल्ला बजरिया निवासी सौरभ बताया है। चोरी नहीं कर पाया है। जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें