फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन कल्याण समिति ने किया झंडा वितरण, राम मंदिर शिलान्यास की खुशी में दीपक जलाने की अपील की

विज्ञापन
विज्ञापन
बावन में अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास पर खुशी जताते हुए श्री बाबा बरम देव जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मंगलवार को जगदीशपुर गांव में घर-घर जाकर झंडे बांटे।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष रवि लाला ने कहा कि देश के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। इस दिन की आस में कई पीढ़ियां गुजर गईं। वर्तमान पीढ़ी के लिए भी यह हर्ष का विषय है। समिति के सदस्यों ने लोगों से धर्म ध्वज लहराने और दीप जलाकर प्रकाश करने की अपील की।
इस मौके पर अमन सिंह, भानू सिंह, श्यामजी त्रिपाठी, राघवेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, शीतला बक्श सिंह, प्रदीप सिंह, मनमोहन त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, विमलेश सक्सेना व अतुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें