फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी के अपने-अपने जीत के दावे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विधानसभा चुनावों के चौथे चरण में शामिल जिले में गत दिन 23 फरवरी को सभी सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। पिछले विधानसभा चुनाव एवं इस बार के चुनाव में मतदान का प्रतिशत कमोवेश बराबर सा ही लगता है।
विज्ञापन

पिछले चुनाव में भाजपा ने आठ में सात सीटों पर विजय पताका फहराई थी तो एक सीट पर सपा ने जीत दर्ज की थी। इस बार के चुनाव के लिए हो चुके मतदान के बाद प्रमुख राजनीतिक दलों ने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ बातचीत कर समीक्षा की।
सभी प्रमुख दलों के जिलाध्यक्ष आठों की आठ सीट पर जीत का दावा कर रहे हैं। इनके दावों की में कितनी सच्चाई है, यह मतदाताओं को पता है या फिर वोटिंग मशीन में लाक हो चुके वोटरों के निर्णय को।
विज्ञापन

वोट की गिनती के बाद सच सभी के सामने होगा, फिलहाल जिलाध्यक्षों के दावों में सभी सीटें उनके पास है।
सभी सीटों पर भाजपा के पक्ष में मतदान हुआ है। पिछली बार सात सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार सभी आठों सीटों पर मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है।
- सौरभ मिश्रा, जिलाध्यक्ष भाजपा
इस बार के चुनाव में मतदाताओं ने खामोशी के साथ बहुजन समाजवादी पार्टी का साथ निभाया है। सभी सीटों पर बसपा का परचम फहराएगा।
- रणवीर सिंह, जिलाध्यक्ष, बसपा
लोगों ने बदलाव के लिए उत्साह दिखाया है। परिवर्तन की लहर पूरे प्रदेश में चल रही है और यहां भी चली है। सपा को हर जगह सफलता मिलेगी।
- जितेंद्र वर्मा, जिलाध्यक्ष, सपा
हमारे प्रत्याशियों ने पार्टी की रीति नीति के अनुसार जोश से चुनाव लड़ा है। वोटरों का रुझान कांग्रेस की ओर बढ़ा है। इस बार नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आने वाले हैं।
- विक्रम पांडेय, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
बोले पूर्व जिलाध्यक्ष
पिछले विधानसभा चुनाव में आठ में सात सीटों पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा के तत्कालीन जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री कहते हैं कि इस बार जिले में कोई कमी नहीं रह गई।
सभी आठों सीटों पर भाजपा को विजय दिलाने के लिए मतदाताओं ने अपना आशीर्वाद दिया है।
लोकसभा चुनाव 2014 में जिले की दोनों लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत के दौरान अध्यक्ष रहे राजीव रंजन मिश्रा कहते हैं कि प्रदेश में फिर से योगी सरकार बनने जा रही है । मतदाताओं ने एक बार फिर से भाजपा में विश्वास जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें