शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला अल्हापुर में स्थित भारत फोटो स्टूडियो के संचालक ने दो लोगों के खिलाफ दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज कराया है। शाहजहांपुर के ताजूखेल निवासी रमन कुमार उर्फ रोमी का अल्हापुर तिराहा के निकट भारत फोटो स्टूडियो है। कस्बे में संचालित एक बीसी में वह सदस्य हैं। उन्होंने बीसी से दो लाख 75 हजार रुपये लिए थे। इसमें दो लाख सात हजार रुपये जमा कर दिए।
68 हजार रुपये बाद में देने की बात कही थी। रुपये की वसूली को लेकर मोहल्ला मौलागंज के रागीव उर्फ उरूमवर व रहबर ने रोमी के साथ मारपीट करते हुए दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। स्टूडियो संचालक का आरोप है कि हमलावर दुकान से कैमरा, कंप्यूटर आदि सामान भी उठा ले गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।