एसपी ने शहर कोतवाली क्षेत्र का निरीक्षण कर आनलाइन
एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कंप्यूटर मेंटीनेंस पर भी ध्यान
देने के निर्देश दिए।
एसपी उमेश सिंह ने सोमवार की दोपहर शहर कोतवाली
का निरीक्षण कर आनलाइन एफआईआर दर्ज करने पर जोर दिया। कहा कि कंप्यूटरों का
मेंटीनेंस ठीक रखा जाए। थाने के अभिलेख ठीक मिले। कोतवाली का सजायाबी
रजिस्टर अपडेट नहीं था। इसके अलावा फ्लाई शीट रजिस्टर नहीं मिला।
उन्होंने
महिला दारोगा सुधा सिंह से आफिस के रजिस्टरों के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने शस्त्रों का रख रखाव देखा। थाने में साफ सफाई भी ठीक मिली।
निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी रामलाल राय, पीआरओ उत्तम सिंह, कोतवाल नागेश
मिश्र आदि मौजूद थे।
इधर, सुरसा थाने का निरीक्षण कर एसपी ने थाना इंचार्ज
से बिंदुवार जानकारी ली। इस दौरान ठेकेदार की शिकायत के बाबत भी पूछताछ की।