केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून को काला
कानून करार देते हुए आप पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंप
कार्रवाई की मांग की।
पार्टी के जिला संयोजक शमशुद्दीन ने
कहा कि केंद्र सरकार का भूमि अधिग्रहण कानून किसानों की उनकी जमीन अधिग्रहण
करने का काला कानून है। किसानों की बहुफसली जमीन छीनकर किसानों को बर्बाद
करना है।
ह कानून उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर
लाया गया है। कहा कि किसी भी भूमि का अधिग्रहण करने से पहले उसके प्रभाव का
आकलन किया जाना चाहिए। बहुफसली जमीन जहां खाद्य सुरक्षा को खतरा हो उस
भूमि के अधिग्रहण की इजाजत नहीं होनी चाहिए।
इस मौके पर विमलेश शर्मा, मनीष
शर्मा, यशीन शाह, अरविंद राजपूत, विजय पाल सिंह, दीपक कुमार, मोइन अहमद,
इब्राहिम, हरिनाम आदि मौजूद थे।