फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के नामांकन को निकाली रैली

Wed, 01 Apr 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान में नए शैक्षिक सत्र को लेकर शत प्रतिशत नामांकन के लिए मंगलवार को भी कईा ब्लाकों के स्कूलों में रैली निकाल अभिभावकों को उनके बच्चों के नामांकन को लेकर जागरूक करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


पिहानी ब्लाक में उच्च प्राथमिक व प्राथमिक स्कूल नरधिरा में रैली को प्रधान विमलेश सिंह ने रवाना किया। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अभय यादव, राकेश पांडे, देवेंद्र वर्मा, रंजना देवी, किरन कुमारी समेत स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा। अहिरोरी ब्लाक के प्राथमिक स्कूल कटका में भी रैली निकाल लोगों को जागरूक किया गया।

इस मौके पर प्रबंध समिति अध्यक्ष हरिनाम सिंह, प्रधानाध्यापक विवेक मिश्र, रामरहीस, अशोक कुमार, सुषमा यादव आदि मौजूद थे। उधर, न्याय पंचायत कोथावां में बीईओ धर्मेंद्र प्रसाद व ब्लाक अध्यक्ष अंर्तयामी बाजपेई ने रैली को रवाना किया। इस मौके पर महेंद्र पाल सिंह, शिवमूर्ति त्रिपाठी, रामशरण, दिनेश पाल, राहुल वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


इधर, बिलग्राम स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल की छात्राओं ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत रैली निकालकर गांवों में जागरूकता फैलाई। इस मौके पर वार्डन मधुु सिंह, साधना सिंह, सुषमा शुक्ला, शाह आलम अंसारी, ओमप्रकाश आदि मौजूद थे। उधर, संडीला ब्लाक संसाधन केंद्र से स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई।

रैली को एसडीएम संजीव सिंह ने रवाना किया। इस मौके पर बीईओ रमेश चंद्रा, आईआर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजाराम ने कहा कि सरकारी स्कूलों में योग्य टीचर नियुक्त किए जा रहे है। बच्चों को अच्छा खाना व किताबें मुफ्त दी जा रही है। कहा कि अभिभावकों का सहयोग अभियान को सफल बनाने में जरूरी है।

इसके अलावा बीआरसी पर टीएलएम मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों व अभिभावकों ने बच्चों को शिक्षा के प्रति आकर्षित करने को एक से एक बढ़कर मॉडल व चार्ट बनाकर सजाए थे। इन चार्टों की एसडीएम ने काफी प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें