माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं का
मूल्यांकन कार्य दूसरे दिन भी शुरू नहीं हो सका। टीचरों ने उपस्थिति दर्ज
कराके विरोध प्रदर्शन किया। मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा
दी गई है। विरोध के कारण मूल्यांकन कार्य में समय से पूर्ण नहीं हो सकेगा।
बोर्ड
परीक्षा मूल्यांकन के दूसरे दिन भी मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षक संगठनों
का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। इस कारण किसी भी परीक्षा केंद्र पर मूल्यांकन
कार्य शुरू नहीं हो सका। सभी शिक्षक संगठनों ने तीनों मूल्यांकन केंद्रों
पर विरोध प्रदर्शन किया। जीआईसी में परीक्षकों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
कुछ
परीक्षक कोठार के बाहर इंतजार करते रहे। इसके बाद मूल्यांकन कार्य शुरू न
होने पर वापस लौट गए। केंद्र पर टीचरों ने प्रदर्शन किया। सनातन धर्म इंटर
कालेज में कुछ परीक्षक उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे। इसके बाद सभी शिक्षक
विद्यालय प्रांगण में दरी बिछा कर बैठ गए और मांगों के संबंध में नारेबाजी
की।
इसी प्रकार आर आर इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर टीचरों ने मूल्यांकन
कार्य नहीं किया और सभी ने बैठक कर विचार विमर्श किया। उधर, माध्यमिक
शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रांतीय महामंत्री सुरेश मित्तल ने बताया कि
उनका संघ टीचरों के साथ ही है। उनका तीन दिन का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
बताया कि तीनों केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य बहिष्कार जारी रहा। उधर,
माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष राजीव मिश्र ने दावा किया कि
मूल्यांकन कार्य बहिष्कार शत प्रतिशत सफल रहा। उन्होंने बताया कि जीआईसी
में उनके नेतृत्व में विरोध किया गया।
इस मौके पर किसान चौरसिया, विमलेश
सिंह, राम कुमार सिंह आदि मौजूद थे। वहीं एसडी कालेज में मनोज कुमार, उमेश
कुमार, अरुण कुमार, राजीव कुमार, राम बहादुर और आरआर इंटर कालेज में
महेंद्र कुमार, सुबोध तिवारी, अरुण मिश्र, विवेक श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।