फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी बढ़ी, पारा @ 36 डिग्री

Sat, 26 Mar 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
गाोली मारी - फोटो : file Photo
विज्ञापन
हरदोई। होली के दूसरे दिन शुक्रवार को गर्मी ने तेवर बदला और पारा 36 डिग्री पहुंच गया। घरों, दफ्तरों में पंखे, कूलर और एसी चलने लगे। मौसम जानकारों का मानना है कि दो-चार दिन में पहुआ हवाएं लोगों को तेज लपट का एहसास कराएंगी।
विज्ञापन


बताते चलें कि 1 नवंबर-15  से 1 मार्च तक मौसम काफी बदला-बदला रहा। कभी तेज ठंड रही तो कभी हल्की ठंडक और कभी बदली तो कभी बारिश हुई। पिछले साल की तरह इस बार भी होली के बाद से मौसम पूरी तरह से बदलने लगा हैं और गर्मी ने दस्तक दे दी है।

शुक्रवार को अधिकतम स्तर 36.0 तथा न्यूनतम 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जल्द ही तापमान के स्तर में और भी बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम जानकारों का मानना है कि दो-चार दिन में ही पछुआ हवाएं भी तेजी पकड़ने केसाथ लोगों को लपट का अहसास करा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि घरों और कार्यालयों में पंखे, कूलर और एसी चलने शुरू हो गए हैं। उधर, बाजार में भी शीतल पेय पदार्थों की दुकानें सज र्गई हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें