फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 26 Mar 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
सुबह करीब पांच बजे अचानक आरोपी ने चाकू से बेटी का गला रेत दिया।
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति व देवर पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम रतनापुर जूरा की निर्मला (24) पति भगवान बक्श के साथ गाजियाबाद में किराये पर रहती थी। 

23 मार्च को उसका शव वहीं कमरे में फांसी पर लटकता मिला। जिस पर ससुरालीजन उसके शव को गांव ले आए।

महिला की मौत की जानकारी उसके मायके वालों को दी गई। निर्मला के पिता कठेहा के बाबूराम सहित मायके वाले गांव पहुंचे।

निर्मला के मामा सखेड़ा के प्रभु दयाल ने आरोप लगाया कि उसकी भांजी की गला दबा कर हत्या कर दी गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि भांजी का पति चार पहिया की मांग कर रहा था। जबकि तीन माह पूर्व खेत बेच कर उसको बाइक दी गई थी।

इसके बाद भी वह लोग उसे प्रताड़ित करते थे। उसकी छह साल पहले शादी हुई थी। उसके एक पुत्र और एक पुत्री है।

थानाध्यक्ष विनय मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें