फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की 96 बीघा भूमि पर होती मिली सिंघाड़ा, गेहूं व गन्ना की खेती

विज्ञापन
ग्राम ज्यूरी चंद्रमपुर में तालाब के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों से भूमि का मिलान कराते एसडीएम। स? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सवायजपुर। एसडीएम दीपक वर्मा ने सोमवार शाम हरपालपुर ब्लॉक के ग्राम ज्यूरी चंद्रमपुर में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की शिकायतें सुन उनका निस्तारण किया। एक शिकायत पर एसडीएम ने गांव के बाहर स्थित तालाब का निरीक्षण किया तो इसकी 96 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा कर खेती होते मिली। एसडीएम ने भूमि को कब्जा मुक्त करा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम दीपक वर्मा ने गांव में कराए गए विकास कार्यों व योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने तालाब पर कब्जा होने की शिकायत की।
एसडीएम मौके पर गए तो तालाब की 96 बीघा भूमि पर सिंघाड़ा, सरसों, गेहूं व गन्ने की खेती होती मिली। एसडीएम ने तहसीलदार अवनींद्र शुक्ला व नायब तहसीलदार पीयूष भार्गव से नजरी नक्शा से मिलान भी कराया। तालाब की भूमि पर कब्जे की पुष्टि पर एसडीएम ने प्रधान के प्रतिनिधि को फटकार लगाई। एसडीएम ने बताया कि तहसीलदार को दो दिन में अवैध कब्जा करने वालों को चिह्नित कर उन पर जुर्माना लगाने व नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई की संस्तुति
ग्रामीणों ने कोटेदार पर पात्र कार्डधारकों को राशन न देने का आरोप लगा शिकायत की। इस पर एसडीएम दीपक वर्मा ने पूर्ति निरीक्षक को कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम ने चौपाल में अनुपस्थित ग्राम विकास अधिकारी सुशील मिश्रा समेत अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें