फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली से नाराज किसानों ने गन्ना केंद्र पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। किसानों ने बालामऊ गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। उनकी गन्ना मिल के कर्मचारी से तीखी बहस हुई। किसानों ने अधिकारियों से जांच करा कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

केंद्र पर प्रदर्शन कर रहे ग्राम गैसिंहपुर निवासी किसान बसंत सिंह, निसार अली, गौहानी निवासी अनिल सिंह, कलौली निवासी शिवशंकर सिंह, हेमराज, पतसेनी के कौशलेंद्र सिंह, मोहई के प्रदीप व कामीपुर के अनीस आदि ने बताया कि धर्मकांटे पर तौल कराने के बाद जब किसान केंद्र पर गन्ने की तौल कराते हैं तो हर गाड़ी में तीन से पांच क्विंटल गन्ना कम निकलता है।
बताया कि शिकायत के बाद भी मिल के अधिकारी कार्रवाई नहीं करते हैं। अधिकारी घटतौली करने वाले कर्मी का ही पक्ष लेते हैं। मिल के जोनल मैनेजर चंद्रहास ने बताया कि गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों को रही समस्या संज्ञान में आई है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें