फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथों पर अतिक्रमण से फिर लगा लंबा जाम

Thu, 29 Jan 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों की उदासीनता के चलते मुख्य मार्गों पर आए दिन जाम लग रहा है। बुधवार को शहर के घंटाघर रोड पर करीब डेढ़ घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। इसके बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस रोड के दोनों ओर बने फुटपाथों पर प्राइवेट बसें खड़ी रहती हैं। इससे जाम की समस्या गहराती जा रही है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने नुमाइश चौराहे से घंटाघर रोड होते हुए कचहरी चौराहे तक लाखों की लागत से इंटरलाकिंग ब्रिक फु टपाथ पर लगवाई थी। इससे लोगों को उम्मीद थी कि अब फुटपाथ पर राहगीरों का चलना आसान होगा। लेकिन फुटपाथ पर ब्रिक लगते ही प्राइवेट बस संचालकों ने इन पर दोबारा अपनी बसें खड़ी करनी शुरू कर दी।

आज आलम यह है कि बसों के अलावा फु टपाथ पर जो जगह बच रही है, उस पर लोग अवैध रूप से कारोबार कर रहे हैं। कहीं बिल्डिंग खड़ी हो रही है तो कहीं पर वाहनों की डेंटिंग पेंटिंग की दुकानें धड़ल्लेे से चल रही हैं।
विज्ञापन


इस मार्ग से आए दिन वीआईपी निकलते हैं। इसके बावजूद अतिक्रमण हटाने की जहमत नहीं उठाई जा रही। बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे इस मार्ग पर जाम लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते जाम इतना लंबा हो गया कि इसमें फं से लोगों के पसीना छूटने लगा।

रोडवेज बसों में फंसे लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसी रोड पर सदर तहसील है, जहां अफसरों का आना-जाना लगा रहता है। बीते दिनों जिलाधिकारी की गाड़ी भी इस जाम में फंस चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार चेत नहीं रहे हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें