फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 घंटे से एक दर्जन मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
गुलाब बैंड चौराहा के पास अंडर ग्राउंड केबिल निकालते विद्युतकर्मी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। गुरुवार रात गुलाब बैंड चौराहे के पास 11 हजार केवीए की अंडरग्राउंड लाइन का केबल जल गया। इससे तहसील कोतवाली, खत्ता जमाल खां, मीरा बस्ती व मुजागढ़ समेत एक दर्जन मोहल्लों की आपूर्ति बाधित हो गई। शुक्रवार शाम लगभग 22 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

गुरुवार शाम सात बजे केबल जलने की सूचना पर विद्युतकर्मी रात में मौके पर पहुंचे लेकिन फाल्ट सही नहीं कर पाए। सुबह जेई किशन पाल व कर्मियों ने पहुंच केबल बदलने की कवायद शुरू की। आए दिन लाइन में एक ही जगह फाल्ट आने के चलते विभाग ने अब अंडरग्राउंड लाइन के तार को पोल डालकर ऊपर से निकालने का काम शुरू कराया। शाम तक काम जारी है। इससे आपूर्ति अभी भी चालू नहीं हो पाई है। इससे करीब 22 हजार की आबादी को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा निवासी राजाराम, विनोद, आफताब व शोएब आदि ने बताया कि आपूर्ति न मिलने से जहां लोगों को गर्मी में रात गुजारनी पड़ी। वहीं सुबह पानी आदि जुटाने में भी खासी दिक्कतें हुईं। जेई किशन पाल ने बताया कि लाइन की मरम्मत का काम जारी है। कोशिश कर रात तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
कस्बे के मोहल्ला इस्लामगंज में स्थित उपकेंद्र में तीन फीडर संचालित हैं। इन फीडरों से ही नगर को आपूर्ति दी जाती है। उपकेंद्र में लगे पैनल खराब होने पर पिछले काफी समय से नगर में आपूर्ति बदहाल थी। लोगों की नाराजगी पर बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य लोग सक्रिय हुए और अधिकारियों से वार्ता की तो खराब पैनलों की मरम्मत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें