फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों के ताले तोड़े, एक दुकान से नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी कस्बे के दो मुख्य मार्ग पर गुरुवार की रात चोरों ने ट्रैक्टर शोरूम समेत दो दुकानों को निशाना बनाया। दुुकानों के शटर के ताले तोड़कर चोर शोरूम से नगदी चुरा ले गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे मालिकों को शटर के ताले टूटे मिले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम दूल्हापुर निवासी राहुल पाल का कस्बे में चपरतला मार्ग पर ट्रैक्टर का शोरूम है। गुरुवार की रात चोरों ने शोरूम को निशाना बनाया। शोरूम के शटर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और गोलक में रखी पांच हजार रुपये ले गए। इसी रात चोरों ने गोपामऊ चुंगी स्थित अंकित के मेडिकल स्टोर पर धावा बोला। जहां पर दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। सुबह मौके पर पहुंचे दोनों दुकान मालिकों ने अपनी अपनी दुकानों के शटरों के ताले टूटे देखे, तो सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। कस्बा इंचार्ज धीरेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें