फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिजली कर्मी झोपड़ी में तलाश रहे ओवरलोडिंग

विज्ञापन
फोटो-26- झोपड़ी नुमा घर में बिजली चोरी की जांच करती&nbs
विज्ञापन
हरदोई। लाइन लाॅस कम करने के लिए बिजली वितरण निगम की ओर से मंगलवार को अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान जिम्मेदारों को छोटे घरों में ही ओवरलोडिंग व बिजली चोरी की आशंका नजर आई। बड़े व प्रभावशाली उपभोक्ताओं की ओर टीम के सदस्य रुख करने से बचते रहे।
विज्ञापन

जिले में उमस व गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ी है। इससे फीडर ओवरलोड हो रहे हैं। ओवरलोड फीडरों के कारण लाइन लॉस अधिक हो रहा है। विद्युत निगम की ओर से ऐसे फीडरों को चिह्नित कर अभियान चलाकर जांच करने की कार्ययोजना बनाई गई है। इसके तहत अवर अभियंता को एक-एक गांव दिया गया है, जहां बिजली व्यवस्था को पूर्ण रूप से सही करना है।
मंगलवार को शहर के आसपास क्षेत्रों में टीमों की ओर से अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीमें अधिकांश झोपड़ी, छोटे, कच्चे मकानों के दरवाजे खटखटते नजर आईं मगर वहीं प्रभावशाली व बड़े उपभोक्ताओं के यहां जाने से बचते रहे जबकि वहीं पर सबसे अधिक बिजली की खपत हो रही है। मंगलवार को भी अभियान छोटे उपभोक्ताओं तक निपट गया। उपखंड अधिकारी कुलदीप शिवहरे ने बताया कि ओवरलोड व लाइन लॉस कम करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


विजिलेंस टीम ने की छापेमारी
हरदोई। बिजली विभाग की विजिलेंस टीम भी लगातार छोटे उपभोक्ताओं के यहां छापा मार कर रही है। मंगलवार को सेमरा चौराहे पर एक उपभोक्ता का ऑनलाइन आवेदन होने के बाद भी टीम के सदस्यों ने कार्रवाई कर दी। इसके अलावा कई अन्य लोगों को भी बिजली की चोरी से उपभोग करते पकड़ा गया। विजिलेंस प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि छापा गोपनीय होता है। उसकी जानकारी नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें