फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
फोटो-1- रघुनाथ। फाइल फोटो
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के संतोषा गांव में बुधवार सुबह एक बुजुर्ग का शव फंदे से लटका मिला। परिजन शव देख कर बदहवास हो गए।
विज्ञापन

संतोषा गांव निवासी रघुनाथ (60) खेती करते थे। पुत्र सुनील के मुताबिक, पिता रघुनाथ मंगलवार की रात खाना खाकर बरामदे में सोने चले गए थे। बुधवार सुबह जब वह उठे तो पिता बिस्तर पर नहीं मिले। कुछ देर बाद गांव निवासी इखलाक के आम के बाग में रघुनाथ का शव गमछे के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने उन्हें पहचान लिया। परिजनों और पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। रघुनाथ की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में दो पुत्र हैं। थाना प्रभारी घनश्याम राम ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बहू से हुई थी कहासुनी
घटना की वजह बताने से परिजन कतराते रहे लेकिन गांव में लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते रहे। चर्चा रही कि मंगलवार शाम को रघुनाथ की घरेलू बात के संबंध में बहू से कहासुनी हो गई थी। इसमें वह नाराज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें