फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

विज्ञापन
फोटो-12- इंद्र पाल सिंह। फाइल फोटो - फोटो : बल्दीराय तहसील समाधान दिवस में ​शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण
विज्ञापन
हरदोई। सांडी-सेमरा मार्ग पर कुंदरौली सादिकपुर के पास सोमवार दोपहर बाद साइकिल सवार वृद्ध को बाइक ने टक्कर मार दी। परिजन उन्हें सांडी सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उनको घर ले गए। मंगलवार सुबह घर पर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के कुंदरौली सादिकपुर निवासी इंद्रपाल सिंह (65) खेती करते थे। पुत्र अनिरुद्ध के मुताबिक, पिता इंद्रपाल सिंह साइकिल से सोमवार दोपहर बाद किसी काम से बिलग्राम के बाजार गए थे। शाम को वह गांव वापस जा रहे थे। इस दौरान सांडी-सेमरा मार्ग पर कुंंदरौली सादिकपुर गांव के पास ही उनकी साइकिल में बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह साइकिल समेत सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें पहचान लिया। एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी गई।
इंद्रपाल सिंह को सांडी सीएचसी ले जाया गया। वहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। तबीयत बेहतर होने पर परिजन उनको घर ले आए। मंगलवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उनको अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार में पत्नी, दो पुत्र अनिरुद्ध सिंह, अनुराग सिंह और आठ पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। परिजनों के शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें