हरदोई। जनपद में पिछले 24 घंटे के दौरान आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 5636 हो गई है। जिले में 137 एक्टिव केस हैं। 5399 लोग संक्रमित पाए जाने के बाद स्वस्थ भी हो चुके हैं।
पिछले 24 घंटे मे नौ संक्रमितों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया है, जबकि कोविड - 19 अस्पताल से एक संक्रमित को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई है। जनपद में कोरोना से अब तक 100 मौतें हुईं हैं। जनपद का रिकवरी रेट 95.78 फीसदी है।