फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय करने वाले परिषदीय विद्यालयों का मांगा गया ब्यौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अतिरिक्त भूमि के किराये आदि से आय करने वाले परिषदीय स्कूलों के पांच साल का ब्योरा शासन स्तर से मांगा गया है। सचिव स्तर से पत्र आने के बाद इसके अनुपालन को लेकर बीएसए ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से पत्र मिला है। इसमें पूछा गया कि ऐसे कितने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं जिनके पास अतिरिक्त भूमि है। साथ ही उस भूमि के ठेके या किराये से विद्यालय अतिरिक्त आय कर रहा है। ऐसे विद्यालयों की आय निर्धारित प्रारूप पर मांगी गई है। सचिव स्तर से पिछले पांच साल का ब्योरा मांगा गया है। उन्होंने बताया कि निर्देशों का अनुपालन करने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को पत्र भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि यदि जिले में इस तरह के परिषदीय विद्यालय आय कर रहा है तो उसका ब्योरा निकाला जाएगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित प्रारूप में आठ कॉलम हैं। इसमें मंडल का नाम, जनपद का नाम, विद्यालय का नाम, विद्यालय के नाम दर्ज कुल भूमि, वर्ष, भूमि से प्राप्त कुल आय आदि का पूरा ब्योरा देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें