फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक व दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज, चार हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कस्बा निवासी महिला ने पति, दो देवरों व सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा निवासी बेबी फातिमा ने मंगलवार को पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी शादी मल्लावां के मटियामऊ गांव निवासी रुबील के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही रुबील, देवर सुफील, मोबिन व सास फखरुन दहेज में 50 हजार रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगी। बेबी ने बताया कि पांच माह पूर्व अगस्त में रूबील उसे मायके छोड़ने आया और वहां से तीन तलाक देकर लौट गया। रुबील ने इसके बाद दूसरी शादी भी कर ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसआई संजय सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह चारों लोगों को कस्बे में गुलाबबाड़ी चुंगी के पास से हिरासत में लिया है। पूछताछ करने के साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें