फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं : आशू बनी टॉपर

विज्ञापन
जिले में 99.6 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉप करने वाली आशू वर्मा को मिठाई खिलाती मां कांती देवी, साथ में ब? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सीबीएसई 10वीं का परिणाम मंगलवार दोपहर को घोषित कर दिया गया। 99.6 प्रतिशत अंक पाकर सेंट जेम्स स्कूल के आशू वर्मा ने जिला टॉप किया है। 99.2 प्रतिशत अंक पाकर जयपुरिया स्कूल के अनिरुद्ध दूसरे नंबर पर, जबकि उत्कर्ष यादव 98.6 पाकर तीसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन

चौथे नंबर पर सामूहिक रूप से 98 प्रतिशत अंक लाकर सेंट जेम्स स्कूल के सिद्धांत प्रजापति, अक्षत सोमवंशी, ध्रुव सिंह व सेंट जेवियर्स स्कूल के सूर्यांश दीक्षित रहे। पूर्व में भले ही पांच अगस्त को सीबीएसई 10वीं का परिणाम आने की घोषणा की गई हो पर मंगलवार को सुबह सूचना आने के बाद तय समय दोपहर 12 बजे परिणाम घोषित कर दिए गए। जिले में 18 विद्यालयों के 1652 परीक्षार्थीं पंजीकृत थे। सभी उत्तीर्ण हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें