फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, दबकर चालक की मौत

विज्ञापन
फोटो-19- नीरज। फाइल फोटो
विज्ञापन
फोटो-19-नीरज। फाइल फोटो
विज्ञापन

फोटो-20-घर में बैठी गमगीन पत्नी ऊषा। संवाद


हरपालपुर। बरसोहिया नकटौरा मार्ग पर सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में दुलारपुर के पास किसी वाहन की टक्कर से रविवार देर रात ई-रिक्शा पलट गया। घटना में ई-रिक्शा के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी नीरज (35) ई-रिक्शा चलाते थे। पत्नी ऊषा देवी ने बताया कि रविवार देर रात नीरज गांव के ही राम प्रताप को उनकी रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में भेजने ई-रिक्शा से नस्योली गए थे। वहां से नीरज अकेले ही वापस आ रहे थे। बरसोहिया-नकटौरा मार्ग पर दुलारपुर गांव के पास किसी वाहन ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। घटना में ई-रिक्शा पलट गया और उसके नीचे दबकर नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी हरपालपुर ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी, दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।

फोटो-19- नीरज। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें