फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ई-चालान... 1.68 लाख लोगों ने नहीं जमा किया 23 करोड़ का जुर्माना

Fri, 14 Nov 2025 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
वसूली के लिए अब यातायात विभाग नए सिरे से कर रहा तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। यातायात नियमों को तोड़ने पर अब यातायात विभाग चालकों का दूर से ही ई-चालान कर देता है लेकिन लोग जुर्माना अदा ही नहीं कर रहे है। इससे करीब 23 करोड़ रुपये की बकायेदारी बनी हुई है। इसकी वसूली के लिए अब यातायात विभाग नए सिरे से तैयारी कर रहा है।
वाहनों के चालान पहले मैनुअल किए जाते थे। चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस जमा हो जाते थे तो जुर्माने की राशि अदा हो जाती थी। अब ई-चालान होने लगे हैं। दूर से ही वाहनों की फोटो लेकर अपलोड कर दी जाती है। इससे यह हो रहा है कि चालान के बाद भी लोग जुर्माना जमा नहीं भरते हैं।
विज्ञापन

नियम के मुताबिक पांच चालान के बाद ही आरसी निलंबन या अन्य कार्रवाई होती है। जुर्माना जमा न करने से स्थिति यह है कि 23 कराेड़ रुपये की बकायेदारी है। जानकारी के अनुसार इसी साल जनवरी से अक्तूबर के बीच 1,68,491 वाहनों का चालान किया गया। इन पर 26.12 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन

इसमें से केवल 16,631 चालकों ने लगभग 2.64 करोड़ रुपये जमा किए हैं, जबकि 1,51,860 वाहन चालकों पर अब भी करीब 23.48 करोड़ रुपये बकाया हैं। यातायात प्रभारी प्रमोद यादव ने बताया कि वाहन मालिक समय पर भुगतान नहीं करते। कई लोगों को चालान के बारे में जानकारी भी नहीं होती है। विभाग ऐसे वाहनों की सूची तैयार कर पंजीकरण नवीनीकरण और फिटनेस प्रमाणपत्र रोकने की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें