फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा : असत्य पर सत्य की जीत के साथ जले के रावण, कुंभकर्ण के पुतले

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला/मल्लावां/शाहाबाद। श्रीरामलीला मंचन में अन्याय, अधर्म, अनीति और अहंकार के प्रतीक रावण के पुतले जलाए गए। दर्शकों ने जय श्रीराम का घोष किया। आतिशबाजी भी हुई।
विज्ञापन

संडीला में श्री रामलीला कमेटी की ओर से श्री रामलीला में शनिवार को भगवान श्रीराम व रावण के मध्य युद्ध लीला का मंचन हुआ। कानपुर के कलाकारों ने युद्ध में रावण की पराजय और प्रभु श्रीराम की जीत की लीला दिखाई। प्रभु श्रीराम की ओर से रावण वध की लीला के साथ ही परिसर में बनाए गए रावण व कुंभकर्ण के पुतलों में तीर लगते ही आग लग जाती है। मैदान में जय श्रीराम व बजरंगबली के नाम के जयकारे लगते हैं। कमेटी पदाधिकारियों की ओर से भगवान श्रीराम की आरती की गई। विधायक अलका सिंह, संचित अग्रवाल, गंगा शरण गुप्ता, प्रेम बाबा, अभय गुप्ता, पूर्व चेयरमैन शैलेश अग्निहोत्री, आलोक महरोत्रा, आंनद प्रकाश गुप्ता, राजेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मल्हेरा गांव में भी दशहरा मेला का आयोजन हुआ। जिसमें रावण के पुतले को जलाया गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, सत्येंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित गुप्ता, बुद्धालाल, वेद प्रकाश मिश्र आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
मल्लावां के मिटठूबाबा मैदान पर समाज सेवी विशाल जायसवाल की ओर से दशहरा मेला में आतिशबाजी के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतला दहन से पहले भगवान श्रीराम के भजनों की कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। भगवान श्रीराम सीता बानर सेना की मनोरम झांकियां पेश की गईं। बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

शाहाबाद के श्रीरामलीला मेला पठकाना में लीला मंचन में श्रीराम के तीरों की बौछार से रावण की नाभि कुंड में संचित अमृत सूख गया। इसके बाद दशानन धराशायी हो गया। रावण के पुतले को विभीषण ने आग को समर्पित किया। दर्शकों ने जय श्रीराम का घोष किया। आतिशबाजी की गई। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि सभी लोग राम के चरित्र से प्रेरणा लें। रावण ज्ञानी व सामर्थ्यवान था, लेकिन अधर्म, अनीति व दुर्गुणों के कारण पूरे कुटुंब का विनाश हो गया। इस अवसर पर डॉ. देश दीपक मिश्रा, मेला अध्यक्ष संजय मिश्रा बबलू, महामंत्री अनमोल गुप्ता, रामनाथ त्रिपाठी, त्रिपुरेश मिश्रा, शशि मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें