फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबाल प्रतियोगिता में दुर्गागंज अव्वल

Wed, 04 Feb 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र की ओर चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में वालीबाल में दुर्गागंज तथा खो-खो में सदरपुर ने बाजी मारी, जबकि लंबी कूद वज्रभान तथा महिला वर्ग में रंजना प्रथम रही। इस मौके पर हुए समापन समारोह में पूर्व विधायक सतीश वर्मा ने विजयी प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन बाबा मंशानाथ कालेज में हुआ, जिसमें वालीबाल फाइनल में दुर्गागंज ने पुसेड़ा को हराया। ऊंची कूद पुरुष में देवेश राजपूत प्रथम तथा महिला में रंजना प्रथम, भाला फेंक महिला में रुचि प्रथम, गोला फेंक  में वज्रभान प्रथम, महिला में उपासना प्रथम, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में लक्ष्मी देवी प्रथम स्थान पर रही।

समापन में बच्चों को पुरस्कृत करते हुए पूर्व विधायक सतीश वर्मा ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को हारजीत की बजाय खेल भावना को महत्व देना चाहिए। खेल भावना ही सही मायनों में जीतने का जज्बा पैदा करती है।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा के साथ बच्चों को खेलकू द में भी ध्यान देने का आह्वान किया।

इस दौरान कालेज के प्रधानाचार्य रामस्वरूप वर्मा ने कहा कि बच्चों को खेलकूद के प्रति जागरूक रहना चाहिए, जिससे शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थता आती है। आयोजक अजय सैनी ने खेलकूद के विकास पर जोर दिया। इस मौके पर संजीव कुमार, हंसराज कुशवाहा, उमेश वर्मा, जियाउल हक, सरवन ओमशंकर, अभिषेक, शशांक ताराचंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें