फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नशे में मां को घर से निकाला फिर फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थानाक्षेत्र के रैकवारखेड़ा गांव में एक युवक ने नशे में मां के साथ झगड़ा कर उन्हें घर से निकाल दिया। गुरुवार सुबह मां घर गई तो युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस ने शव को पेास्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रैकवारखेड़ा निवासी अवधेश तिवारी (30) गांव में ही रहकर कभी मजदूरी तो कभी खेती करता था। उसके बड़े भाई सर्वेश तिवारी के मुताबिक, अवधेश शराब पीने का आदी था। लगभग तीन माह पहले उसने पत्नी सीमा से नशे में झगड़ा किया था। इससे परेशान होकर सीमा अपने मायके कोरौंध में रहने लगी थी। बुधवार रात अवधेश ने मां प्रेमादेवी से भी शराब के नशे में अभद्रता की और झगड़ने के बाद उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। रात में मां प्रेमादेवी गांव के ही दुर्गा मंदिर परिसर में रहीं। गुरुवार की सुबह जब वह घर गईं तो अवधेश का शव फंदे पर कमरे में लटकता मिला। इसकी जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। मृतक के पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है। प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला ने बताया कि मृतक के भाई की सूचना पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें