फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दून एक्सप्रेस का इंजन फेल, साढ़े तीन घंटे प्लेटफार्म पर खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। योग नगरी ऋषिकेश से चलकर हावड़ा जा रही दून एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से ट्रेन करीब साढ़े तीन घंटे तक स्थानीय स्टेशन पर खड़ी रही। बालामऊ से दूसरा इंजन मंगवाने के बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका। इस बीच अन्य दो ट्रेनों को कॉशन देकर प्लेटफार्म नंबर चार से निकाला गया। ट्रेन खड़ी रहने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रेनों की लेट लतीफी सर्दी में पहले से ही काफी बढ़ गई है। वहीं, ट्रेनों में आने वाली तकनीकी समस्याएं भी यात्रियों को काफी परेशान कर रही हैं। शुक्रवार को डाउन ट्रैक पर योग नगरी ऋषिकेश से चलकर हावड़ा जाने वाली 13010 दून एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से ट्रेन 3 घंटा 30 मिनट तक स्थानीय स्टेशन पर ही खड़ी रही। ट्रेन सुबह अपने निर्धारित समय से 36 मिनट की देरी से 6:51 बजे हरदोई रेलवे स्टेशन पर पहुंची। अचानक ट्रेन के इंजन में तकनीकी समस्या आ गई।
लोको पायलट ने इंजन को दुरुस्त करने का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता न मिलने पर उन्होंने स्टेशन मास्टर और रेलवे कंट्रोल रूम को जानकारी दी। तकनीकी समस्या पर दून एक्सप्रेस को स्थानीय स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ा रखा गया। इस बीच ट्रेन संख्या 12232 और 15012 यात्री ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर चार से गुजारा गया। ट्रेन का इंजन सही न होने पर कंट्रोल रूम ने बालामऊ जंक्शन से डीजल इंजन हरदोई भेजा।
विज्ञापन

सुबह 8:20 मिनट पर बालामऊ से डीजल इंजन हरदोई पहुंचा, दून एक्सप्रेस में डीजल इंजन की शंटिंग करा कर 9:45 मिनट पर आगे लखनऊ की ओर रवाना किया गया। दून एक्सप्रेस करीब 3 घंटे 30 मिनट तक हरदोई में खड़े रहने से रेल यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। खासकर दैनिक रेल यात्री और छात्रों को सबसे ज्यादा कठिनाइयां उठानी पड़ीं। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि इंजन फेल होने से बालामऊ से इंजन मंगवाकर ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें